http://profitduniya.blogspot.in/

रिलायंस जियो को BSNL का जवाब, 1 रूपये में 1GB डाटा देने का ऐलान

रिलायंस जियो के 50 रुपए में एक जीबी 4जी डाटा देने की घोषणा के बाद सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बड़ा ऐलान किया है। बीएसएनएल एक रुपए से भी कम में एक जीबी डेटा देगी। 

        


बीएसएनएल 9 सितंबर से ब्राडबैंड के नए यूजर्स के लिए एक्सपीरियंस अनलिमिटेड बीबी-249 प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत 249 रुपए में 300 जीबी तक का डाटा डाउनलोड किया जा सकेगा। खास बात यह भी है कि ग्राहक इस 249 रुपए में 300 जीबी डाटा प्लान का लाभ छह महीने तक उठा सकेंगे। लेकिन ग्राहकों को 2 एमबीपीएस की स्पीड शुरूआती एक जीबी के लिए ही मिलेगी। इसके बाद एक एमबीपीएस की स्पीड दी जाएगी। 
बीएसएनएल अधिकारियों के मुताबिक, बीएसएनएल के पास ब्राडबैंड कनेक्शंस में करीब 2 करोड़ उपभोक्ताओं का आधार है। रिलायंस जियो की सर्विस में स्पीड सबसे अहम है। वहीं बीएसएनएल के ब्राडबैंड में स्पीड की सीमा निश्चित है। जहां बीएसएनएल 2 एमबीपीएस की स्पीड देने की बात कह रही है, वहीं जियो ने पीक डाउनलोड के दौरान ही 135 एमबीपीएस की स्पीड देने का लक्ष्य तय किया है। माना जा रहा है कि अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी सस्ते डाटा प्लान ऑफर करेंगी। 




Share on Google Plus

About Share Market Tips

0 comments:

Post a Comment