http://profitduniya.blogspot.in/

कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति

कल करीब 3 फीसदी की भारी गिरावट के बाद कच्चे तेल में रिकवरी आई है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड करीब 0.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि चांदी बेहद छोटे दायरे में है। दरअसल अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के मुताबिक अमेरिका में पिछले हफ्ते क्रूड का भंडार करीब 14 लाख बैरल बढ़ गया है। वहीं इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी ने कहा है कि अगले साल यानि 2017 की पहली छमाही तक ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की ओवर सप्लाई बनी रह सकती है। ऐसे में इसकी कीमतों में गिरावट की आशंका और बढ़ गई है।




इस बीच सोना संभलने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इसके भाव 1320 डॉलर के नीचे बने हुए हैं। दरअसल अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना से सोने में बिकवाली हावी है। एसपीडीआर गोल्ड की होल्डिंग में भी काफी गिरावट आ चुकी है। फिलहाल ये 935 टन के स्तर पर आ गया है। चीन के फैक्ट्री आउटपुट और रिटेल सेल्स के शानदार आंकड़ों से सोने का सेंटीमेंट और खराब हुआ है। इस बीच आज डॉलर के मुकाबले रुपए में हल्की कमजोरी है।

घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ 3025 रुपये के आसपास दिख रहा है। वहीं नैचुरल गैस 0.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 195 रुपये के आसापस कारोबार कर रहा है। जबकि सोना 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 31030 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी सपाट होकर 45500 रुपये के आसपास नजर आ रही है।

बेस मेटल्स की बात करें तो एमसीएक्स पर एल्युमीनियम 0.1 फीसदी गिरकर 105 रुपये के नीचे दिख रहा है तो कॉपर में 0.2 फीसदी की मजबूती दिख रही है और ये 315 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि लेड 0.2 फीसदी घटकर 125 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं निकेल 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 665 रुपये के आसपस कारोबार कर रहा है। जबकि जिंक 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 150 के करीब दिख रहा है।

एग्री कमोडिटीज में एनसीडीईएक्स पर शुगर का अक्टूबर वायदा 1 फीसदी की बढ़त के साथ 3660 रुपये के ऊपर दिख रहा है। जबकि सोया तेल का अक्टूबर वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 645 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

स्टेवैन डॉटकॉम की निेवेश सलाह

शुगर एनसीडीईएक्स (अक्टूबर वायदा): खरीदें - 3564 रुपये, स्टॉपलॉस - 3516 रुपये, लक्ष्य - 3708 रुपये

सोया तेल एनसीडीईएक्स (अक्टूबर वायदा): बेचें - 649.80 रुपये, स्टॉपलॉस - 654.60  रुपये, लक्ष्य - 635 रुपये

कार्वी कॉमट्रेड की निेवेश सलाह

सोना एमसीएक्स (अक्टूबर वायदा): खरीदें - 31020 रुपये, स्टॉपलॉस - 30920 रुपये, लक्ष्य - 31200 रुपये

चांदी एमसीएक्स (दिसंबर वायदा): खरीदें -  45300 रुपये, स्टॉपलॉस - 44900 रुपये, लक्ष्य - 45900 रुपये

कच्चा तेल एमसीएक्स (सितंबर वायदा): बेचें - 3080 रुपये, स्टॉपलॉस - 3120 रुपये, लक्ष्य - 3020 रुपये
Share on Google Plus

About Share Market Tips

0 comments:

Post a Comment